सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को करियर निर्माण की दी जानकारी
________________
प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी एवं कौशल शिक्षा के साथ रोजगार के अवसरों पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन
________________
सीनियर अ.ज.जा. बालक छात्रावासों में आयोजित हुआ ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम
________________
खरगोन 05 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय द्वारा ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत सीनियर अ.ज.जा. बालक छात्रावास क्रमांक 1, 2 एवं 3 खरगोन में करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा में प्रवेश, तकनीकी एवं कौशल शिक्षा तथा रोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
करियर काउंसिलिंग के दौरान श्री सलीम खान, विषय विशेषज्ञ ने विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश तथा पात्रता परीक्षाओं के माध्यम से एडमिशन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। श्री हिमांशु वास्कले, व्याख्याता, पॉलिटेक्निक कॉलेज ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के विभिन्न अवसरों एवं पाठ्यक्रमों के बारे में बताया। श्री अजय मुजाल्दे, टीपीओ, आईटीआई ने कौशल शिक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की।
इसी क्रम में श्री आनंद टेकाडे ने विद्यार्थियों को डिस्टेंस एवं वोकेशनल पाठ्यक्रमों के संबंध में मार्गदर्शन दिया। श्री राजपाल सिंह, जिला रोजगार कार्यालय खरगोन ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों तथा रोजगार प्राप्त करने के लिए आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार के क्षेत्र में बेहतर अवसरों का चयन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्री नोकदार डावर, श्री राम सिंह डीमके एवं श्री राकेश निगोले, अधीक्षकों द्वारा विषय विशेषज्ञों एवं उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
#JansamparkMP #khargone #सेवा_संकल्प_अभियान