करायपरसुराय: फतेहपुर में एक वर्षीय पुत्र की हत्या कर पैन में फेंकने का आरोप, मां गिरफ्तार
चिकसौरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक वर्षीय रौशन कुमार का शव पैन में मिलने से सनसनी फैल गयी। बच्चे के पिता रवि बिंद, जो पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के काजी बिगहा गांव के निवासी हैं, ने पत्नी ललिता देवी पर पुत्र की हत्या कर शव पैन में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।