छितरबिगहा में 24 घंटे का अखंड कीर्तन संपन्न, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ प्रखंड क्षेत्र के छितरबिगहा गांव में श्रद्धा और भक्ति के साथ 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की गई, जिसमें गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा वातावरण भक्ति गीतों और हरिनाम संकीर्तन से भ