चकरनगर: तीन ओवर के रोमांच में इटावा ने दिखाया दबदबा, दोनों मुकाबले जीते
ढकरा गांव के समीप रविवार सुबह करीब 10 बजे इटावा और मध्यप्रदेश के भिंड की टीमों के बीच तीन-तीन ओवर के रोमांचक मुकाबले खेले गए। खास बात यह रही कि चौकों को रन में शामिल नहीं किया गया, केवल छक्कों से ही स्कोर तय हुआ। दोनों मुकाबलों में इटावा की टीम ने जीत दर्ज की।