हरसूद: डायल 112 स्टाफ ने रेलवे ब्रिज छनेरा के पास एक युवक की जान बचाई
Harsud, Khandwa | Aug 10, 2026 सोमवार को पेट्रोलिंग के दौरान चौकी आशापुर की डायल 112 स्टाफ को सूचना मिली कि एक व्यक्ति करने के लिए रेलवे ब्रिज के पास रेलवे पटरी पर बैठा हुआ है। सूचना मिलते ही सोमवार दोपहर डायल 112 स्टाफ के आरक्षक रघुवीर एवं पायलट फरीद तुरंत मौके पर पहुंचे और रेलवे पटरी से उठाकर उक्त व्यक्ति की जान बचाई।