भभुआ: भेकास गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक झुलसा, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Dec 30, 2025 भेकास गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जो यह घटना मंगलवार कि शाम 4:30 बजे की बताई गई है। जो भभुआ थाना क्षेत्र के भेकास गांव निवासी लाला बिंद के 19 वर्षीय पुत्र जितेंद्र बिंद बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि जितेंद्र बिंद अपने घर में बिजली के होल्डर में बल्ब लगा रहा था वहीं पर बिजली का तार काटा हुआ था।