भभुआ: भरीगावां गांव के मुर्गी फार्म में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
Bhabua, Kaimur | Dec 30, 2025 भरीगावां गांव मुर्गी फार्म में असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी जहां लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मंगलवार को सुबह 9 बजे भभुआ थाना क्षेत्र के भरीगावा गांव निवासी मुर्गी फार्म के संचालक प्रमोद सिंह ने बताया कि गांव से बाहर मुर्गी फार्म है जिसमें लगभग एक हजार से अधिक मुर्गा पालन किया गया था। मंगलवार की रात में असमाजिक तत्वों द्वारा मुर्गा फार्म में आग लगा दिया था।