बिजौलिया: भोपतपुरा हाई स्कूल में साइकिल वितरण के साथ वाटर कूलर और ट्यूबवेल का उद्घाटन
बिजौलिया। उपखंड क्षेत्र के भोपतपुरा सरकारी हाई स्कूल में दिशा बंजारा पुत्री महेश बंजारा की स्मृति में ऊंकार लाल बंजारा की ओर से भेंट किए गए वाटर कूलर, सरकारी ट्यूबवेल का उद्घाटन और साइकिल वितरण समारोह का आयोजन विशिष्ट अतिथि पं.स. सदस्य अभिषेक सर्वा, भामाशाह ऊंकार लाल बंजारा ,विजेश बंजारा, जगदीश शर्मा, के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया।