🐆 बिजोलिया के लक्ष्मी निवास गांव में फिर दिखा पैंथर, ग्रामीणों में दहशत
मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे बिजोलिया क्षेत्र के लक्ष्मी निवास गांव में आबादी के पास एक बार फिर पैंथर दिखाई दिया। परिवार के साथ कार से जा रहे अनिल धाकड़ ने खेत की पत्थर की दीवार पर बैठे पैंथर को देखा। उन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए कार की लाइट बंद की और वाहन पीछे ले लिया, जिसके बाद पैंथर खेतों की ओर भाग गया। पूरी घटना मोबाइल कैमरे में भी कैद हो गई।
⚠️ एक दिन पहले भी इसी क्षेत्र में पैंथर ने एक गाय के बछड़े का शिकार किया था। लगातार दूसरे दिन पैंथर की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाकर पैंथर का रेस्क्यू करने की मांग की है।
👉 ऐसी ही स्थानीय और विश्वसनीय खबरों के लिए Rajasthan Focus को फॉलो करें।
#Bijolia #Bhilwara #Rajasthan #Panther #Leopard Wildlife ForestDepartment LakshmiNivas BreakingNews LocalNews RajasthanFocus BhilwaraNews BijoliaNews WildlifeRescue ViralVideo Nature RajasthanNews