बहराइच: डिगिहा चौराहा, गायत्री चेतना केंद्र, गायत्री पुरम में गो संवर्धन पूजन अर्चन कार्यक्रम आस्था एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ
मंगलवार को डिगिहा चौराहा गायत्री चेतना केंद्र गायत्री पुरम में गो संवर्धन पूजन अर्चन कार्यक्रम श्रद्धा आस्था एवं उल्लास के साथ मनाया गया। डीआईओ ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गायत्री चेतना केंद्र परिसर में आयोजित को संवर्धन चौपाल आयोजित किया गया इस दौरान गो भक्तों ने गायों की विधि विधान से पूजन अर्चन कर उनके भरण पोषण एवं संरक्षण का संकल्प किया।