बहेड़ी: एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा, स्कूली बच्चों ने लगाए देशभक्ति के नारे
बहेड़ी तहसील मुख्यालय से आज 14 अगस्त को एसडीएम गोपाल शर्मा एवं सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में एक तरफ जहां तहसील के अधिकारी मौजूद रहे तो वहीं नगर पालिका के अफसरान भी मौजूद रहे इसके साथ नगर के कई स्कूल के बच्चों ने भी इस तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और जमकर देश भक्ति के नारे लगाए