हसपुरा: अनुमंडल पदाधिकारी ने दुर्गा पूजा कमिटी के सदस्यों के साथ ब्लॉक के सभाकक्ष में की बैठक, दिए निर्देश
हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित सभाकक्ष में प्रखंड के सभी दुर्गा पूजा कमिटी की सदस्यों के साथ मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी अमित राजन ने बैठक की। उन्होंने पूजा कमिटी के अध्यक्ष व सदस्यों को सख्त निर्देश दिया कि हरहाल में सरकारी गाइडलाइन को पालन करना होगा।किसी भी हालत में डीजे नहीं बजेगी। साउंड सुबह 6 से रात 10 बजे तक बजेगा।सभी पूजा स्थलों पर पुलिस अलर्ट रहेगी।