शिवपुरी नगर: नरवर थाने में किसान से बदमाशों ने ट्रेक्टर-ट्रॉली छीनी, कार में डालकर पीटा
छिरारी गांव के रहने वाले सिद्दार गुर्जर पुत्र बालकिशन गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया की वह धान भरा ट्रेक्टर ट्रॉली को मगरौनी मण्डी में बेचने जा रहा था। तभी नरवर थाना क्षेत्र के सिद्धी विनायक कॉलेज के सामने कुछ बदमाशों ने ट्रैक्टर ट्रॉली रुकवा लिया। और किसान को कार में डालकर धान से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को ले गए। एवं उसके साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत SP से की।