बांसगांव: चिल्लूपार विधायक के साथ बड़हलगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि व SDM ने बड़हलगंज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण
बड़हलगंज राप्ती व सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से दियारा व कछार क्षेत्र में स्थिति बिगड़ती जा रही हैं। बढ़ते जलस्तर से दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट आ गये हैं जिससे इन गांवों के लोग का जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं। बाढ़ से बिगड़ती स्थिति को देखने चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी राजू कुमार, तहसीलदार बृजमोहन शुक्ल व चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर पहुंचे।