सहारनपुर: सहारनपुर निवासी देवबंदी उलेमा कारी इस्हाक़ गोरा ने कहा, तालिबान की हिंसक सोच इस्लाम नहीं है, महिला कानून की निंदा की
सहारनपुर में जमीयत दावातुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना कारी इसहाक गोरा ने रविवार को वीडियो बयान जारी किया। उन्होंने तालिबान से जोड़े जा रहे महिला कानून को अमानवीय बताया। मौलाना ने कहा ऐसी सोच को मजहब ए इस्लाम से जोड़ना गलत है। इस्लाम रहमत इंसाफ और इज्जत सिखाता है। घरेलू जीवन में नर्मी और मोहब्बत जरूरी है। पैगंबर मोहम्मद ने औरतों को अल्लाह की अमानत बताई।