लखीसराय: लखीसराय जिले में पुलिस उपाधीक्षक यातायात ने रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस बल की ड्यूटी जांची
बुधवार पूर्वाहन 11 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि डीएसपी (यातायात) ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती का निरीक्षण किया. इस दौरान गश्ती दल, ओडी ड्यूटी और डायल-112 पर तैनात पुलिस कर्मियों की जांच कर उन्हें सतर्क रहने का निर्देश दिया गया. ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई.