#संगरिया में बदलाव की शुरुआत: जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में अध्यक्ष Suman Rani सुमन सोनी के प्रयास जारी
रेलवे यार्ड के कच्चे रास्ते को जेसीबी से करवाया दुरुस्त, मिट्टी डलवाकर आवागमन बनाया सुगम।
संगरिया की आवाज़।
#संगरिया नगर पालिका की नवनियुक्त अध्यक्ष सुमन सोनी के पदभार ग्रहण करने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था, लाइटिंग और आमजन से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी सकारात्मक पहल के तहत आज वितान बिहार के सामने रेलवे यार्ड से होकर गुरु नानक बस्ती की ओर जाने वाले बदहाल कच्चे रास्ते को दुरुस्त करवाया गया।
लंबे समय से खराब स्थिति में पड़े इस रास्ते के कारण यहां से पैदल रेलवे लाइन पार कर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। आमजन की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए जेसीबी मशीन से रास्ते को सीधा करवाया गया तथा मिट्टी डलवाकर आवागमन को पहले से अधिक सुगम बनाने का प्रयास किया गया।
छोटी पहल, बड़ी राहत!
शहर के विकास का वास्तविक अर्थ केवल बड़े निर्माण कार्य करवाना ही नहीं, बल्कि आम नागरिक की रोजमर्रा की परेशानियों को समझकर उनका समाधान करना भी है। रास्ते को दुरुस्त करवाने की यह पहल इसी सोच को दर्शाती है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इसी तरह शहर के अन्य क्षेत्रों में भी सफाई, रोशनी और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा।
इस कार्य के लिए नगर पालिका अध्यक्ष सुमन सोनी तथा अध्यक्ष प्रतिनिधि Sanjeev Kumar Soni संजीव सोनी का धन्यवाद एवं आभार। जनहित से जुड़े ऐसे प्रयास शहर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
संगरिया की पहचान तभी और मजबूत होगी, जब विकास की रोशनी शहर के हर गली-मोहल्ले तक पहुंचेगी और आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होगा।
Vijay Singh Beniwal ✍️
संगरिया की आवाज़
विजयसिहं बैनिवाल
Sangaria, Hanumangarh | Oct 6, 2026