Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
No video available

हल्द्वानी में नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे लोंगो पर पुलिस का एक्शन।

Haldwani, Nainital | May 21, 2024

MORE NEWS

चोरगलिया पुलिस और SOG की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

8 तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी/चोरगलिया, 28 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अपराध और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत चोरगलिया पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने एक अंतर-जनपदीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित सैनी के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम 27 जून को चोरगलिया क्षेत्र स्थित एमवीआर गेट पर चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गलफार गेट की ओर जाने वाले रास्ते के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके बैग से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रियासत पुत्र रईस अहमद (30 वर्ष) निवासी ग्राम एवं पोस्ट नकुलिया, थाना सितारगंज, जिला उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 30/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बरामदगी

02 देशी तमंचे (12 बोर)

06 जिंदा कारतूस (12 बोर)

06 देशी तमंचे (315 बोर)

04 जिंदा कारतूस (315 बोर)

पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास, उसके नेटवर्क और अवैध हथियारों के स्रोत एवं सप्लाई चेन की जांच में जुट गई है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियार कहां से लाए गए और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक निधि शर्मा, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन, हेड कांस्टेबल कुन्दन सिंह कठायत, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, कांस्टेबल भूपेन्द्र ज्येष्ठा, कांस्टेबल भारत भूषण और कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह शामिल रहे।

पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य पर एसएसपी नैनीताल ने टीम को उत्साहवर्धन के लिए ₹2,500 के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

चोरगलिया पुलिस और SOG की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों का जखीरा बरामद 8 तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार हल्द्वानी/चोरगलिया, 28 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अपराध और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत चोरगलिया पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने एक अंतर-जनपदीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित सैनी के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम 27 जून को चोरगलिया क्षेत्र स्थित एमवीआर गेट पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गलफार गेट की ओर जाने वाले रास्ते के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके बैग से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रियासत पुत्र रईस अहमद (30 वर्ष) निवासी ग्राम एवं पोस्ट नकुलिया, थाना सितारगंज, जिला उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 30/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामदगी 02 देशी तमंचे (12 बोर) 06 जिंदा कारतूस (12 बोर) 06 देशी तमंचे (315 बोर) 04 जिंदा कारतूस (315 बोर) पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास, उसके नेटवर्क और अवैध हथियारों के स्रोत एवं सप्लाई चेन की जांच में जुट गई है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियार कहां से लाए गए और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक निधि शर्मा, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन, हेड कांस्टेबल कुन्दन सिंह कठायत, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, कांस्टेबल भूपेन्द्र ज्येष्ठा, कांस्टेबल भारत भूषण और कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह शामिल रहे। पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य पर एसएसपी नैनीताल ने टीम को उत्साहवर्धन के लिए ₹2,500 के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

Haldwani, Nainital | Jun 28, 2026

बड़ा खुलासा: निजी संस्थानों पर कार्रवाई,सरकारी दफ्तरों में लापरवाही बरकरार,फायर सेफ्टी पर दोहरा मापदंड?
#haldwanicity #haldwaninews #nainitalnews #firesafetyawareness @top fans

बड़ा खुलासा: निजी संस्थानों पर कार्रवाई,सरकारी दफ्तरों में लापरवाही बरकरार,फायर सेफ्टी पर दोहरा मापदंड? #haldwanicity #haldwaninews #nainitalnews #firesafetyawareness @top fans

Haldwani, Nainital | Jun 28, 2026

हल्द्वानी में अब तक 12 बड़े कोचिंग सेंटर हुए सील।।

हल्द्वानी में अब तक 12 बड़े कोचिंग सेंटर हुए सील।।

Haldwani, Nainital | Jun 27, 2026