#हरिद्वार_में_एक_राष्ट्र_एक_चुनाव_पर_संतों_का_महामंथन_शिवराज_सिंह_चौहान_और_मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में प्रस्ताव को मिला पूर्ण समर्थन।
#हरिद्वार देवभूमि के ज्वालापुर स्थित श्रीजी वाटिका में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव जनजागरण अभियान समिति’ द्वारा एक भव्य संत समागम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योग गुरु स्वामी रामदेव सहित देश भर के 13 अखाड़ों और मठों के शीर्ष संत-महात्मा उपस्थित रहे।
महामंथन के दौरान संत समाज ने देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रस्ताव का एक मत से पुरजोर समर्थन किया और इसे राष्ट्र के सतत विकास के लिए अनिवार्य बताया।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo
Dehradun, Dehradun | Aug 23, 2026