देहरादून में बारिश और मानसून के मौसम को देखते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है। सरकार के निर्देशानुसार जुलाई, अगस्त और सितंबर का 3 महीने का राशन एक साथ वितरित किया जा चुका है, जिसका करीब 95% उठान और वितरण पूरा हो गया है।
अब विभाग ने अक्टूबर माह का राशन भी इसी महीने उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिलापूर्ति अधिकारी (DSO) केके अग्रवाल ने बताया कि उठान और वितरण के निर्देश जारी हो चुके हैं। उन्होंने सभी राशन कार्ड धारकों से अपनी नजदीकी सरकारी राशन दुकान से समय पर खाद्यान्न प्राप्त करने की अपील की है।
#DehradunNews #UttarakhandNews #RationCardUpdate #RationDistribution #UttarakhandMonsoon #DehradunUpdates #KhadyaVibhag #BreakingNewsUttarakhand #GovernmentRation #dehradunalert