बेगूसराय: मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत ₹63.86 लाख से बनने वाली 2 सड़कों का हुआ शिलान्यास
मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत 63 लाख 86 हजार रुपए से बनने वाले दो सड़कों का नगर विधायक कुंदन कुमार ने शीलान्यास रविवार की दोपहर 3:00 बजे किया. इस दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वार्ड 31 में हनुमान मार्केट के सामने से होते हुए अरुण सिंह घर तक सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा.