बेगूसराय: जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित, 1 कदाचार में निष्कासित
जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीइसी) आयोजित की गयी. प्रथम पाली में एसके महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र से कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी को निष्काषित किया गया. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 05:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने दी.