बेगूसराय: सर्किट हाउस में कांग्रेस नेता पर भाजपा नेता डॉ. प्रेम कुमार ने साधा निशाना
बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने रविवार की दोपहर 01:00 बजे राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए, जो पहले बिहार में सरकार चल रही थी. उसके पार्टनर राहुल गांधी भी थे. 15 वर्षों तक बिहार जंगलराज में बदल गया था. शाम 6:00 बजे के बाद लोग घर से नहीं निकलते थे.