बेगूसराय: सर्किट हाउस में प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति निर्माण कार्य का मंत्री ने किया शिलान्यास
जिले के चार प्रखंडों में प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति का निर्माण 1.14 करोड़ रुपये से किया जायेगा. जिसका शिलान्यास बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने रविवारकी दोपहर 12:00 बजे सर्किट हाउस से किया. इस योजना के तहत 10 टन का कोल्ड स्टोरेज, 20 टन का गोदाम शेष जमीन पर ग्रेडिंग, सेंडिंग, पार्किग का निर्माण किया जायेगा.