यमुनानगर, 4 सितंबर- भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा की अध्यक्षता में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अन्तर्गत विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के जन प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में उन्होंने प्राप्त दावे व आपत्तियों से संबंधित फार्म नंबर 9, 10, 11, 11ए व 11बी को राजनैतिक दलों के अध्यक्षों, प्रतिनिधियों को सौंपा।
अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने आमजन से अपील की है कि जिन व्यक्तियों के नाम रह गए हैं या जिसने भी नया वोट बनवाना है वह अपने बीएलओ के पास निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना नाम जुड़वा सकता है या अपना वोट बनवा सकता है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित बनाने के लिये अधिक से अधिक पात्र लोगों के नाम मतदाता सूचियों में सम्मिलित करवाने के उद्देश्य से मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 से सम्बन्धित कार्यक्रम चलाया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतानुसार मतदाता सूचियों का प्रारम्भिक प्रकाशन 31 जुलाई 2026 को किया जा चुका है तथा प्रारूप मतदाता सूचियां सभी राजनैतिक दलों को उपलब्ध करवा दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग 2002 की मतदाता सूची में नहीं हुई अथवा जिस मतदाता के नाम इत्यादि का मिलान वर्ष 2002 की मतदाता सूची से नहीं हो पाया है, उन मतदाताओं को सम्बन्धित बीएलओ के माध्यम से नोटिस वितरित किये जा रहे हैं। सभी उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे इस बारे आम जनता में ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें कि यदि उन्हें सुनवाई हेतु कोई नोटिस प्राप्त होता है तो वे निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर मूल दस्तावेजों सहित अवश्यमेव उपस्थित हो ।
उन्होंने सभी पात्र युवाओं जिनकी आयु 01 जुलाई 2026 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई है को भी फार्म न0 6 पूर्ण दस्तावेजों सहित भरकर नई वोट हेतु अपना आवेदन सम्बन्धित बीएलओ के पास प्रस्तुत करने हेतु जागरुकता करने बारे अनुरोध किया ताकि लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे उक्त दावे तथा आपत्तियों को दर्ज करने व निपटारे के कार्यक्रम का व्यापक प्रचार करवायें ताकि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में सम्मिलित करवाये जा सके तथा सभी बीएलए 1 व 2 से सभी उपस्थित गणमान्यों के माध्यम से उक्त कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान करने बारे अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपा