जतारा: न्यू कोर्ट कॉलोनी में सूने मकान में चोरी, शादी में गए परिवार के घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी
जतारा स्थित न्यू कोर्ट कॉलोनी में शनिवार रात चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया। चोर घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी समेट ले गए।पीड़ित बिहारी लाल अहिरवार ने बताया कि उनका परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था। घर पर कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।