जतारा: देवीनगर में चोरों ने कमरे बाहर से बंद कर घर में की चोरी
नगर के देवीनगर में शातिर चोरों ने फिल्मी अंदाज में चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। पप्पू उर्फ भगवान दास रैकवार के घर में घुसे चोरों ने पहले जिन कमरों में परिजन सो रहे थे, उनकी बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद अलमारियों के ताले तोड़कर कीमती सामान समेटकर फरार हो गए।