गोला प्रखंड के झिंझरीटांड़ में शनिवार को कुड़मी समाज की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता धुमानाथ महतो व संचालन रचिया महतो ने किया। इस दौरान संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही आगामी एक मार्च को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में प्रस्तावित कुड़मी अधिकार महारैली को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।