कोंडागांव: कोंडागांव कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में श्रम, उद्योग, समाज कल्याण एवं अंत्यावसायी वित्त विकास विभाग के साथ की समीक्षा बैठक
कोंडागांव जिला कार्यालय में शुक्रवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुधावत ने श्रम विभाग, उद्योग विभाग, समाज कल्याण विभाग तथा अंत्यावसायी वित्त विकास निगम द्वारा संचालित गतिविधियों की समीक्षा की।