कोंडागांव: बीमार पति को वैधराज के घर छोड़कर वापस अपने गांव आ रही महिला को पल्ली में अज्ञात वाहन ने कुचला, हादसे मे महिला की हुई मौत
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आज 17 मई की सुबह पल्ली माकड़ी मार्ग में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। पल्ली भेलवापारा निवासी सुखदई नेताम अपने पति बुधसन नेताम को 16 मई को पल्ली महूभाटा वैधराज के गांव इलाज कराने ले गई थी। वही 17 मई की सुबह पैदल घर वापस आते वक्त पल्ली माकड़ी मार्ग में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई।