कोंडागांव: ग्राम पंचायत दहिकोंगा में NH-30 पर बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बनियागांव के 28 वर्षीय युवक की हुई मौत
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दहिकोंगा में आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें बाइक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार बनियागांव निवासी कलजुग पोयाम नामक युवक अपने दो बच्चों के स्कूल एडमिशन के लिए फॉर्म जमा करने दहिकोंगा आया हुआ था। वहीं वापसी के दौरान NH30 दहिकोंगा में सामने से आ रहे एक ट्रक ने उन्हे कुचल दिया।