कोंडागांव: ग्राम बिंजौली में दुकान की आड़ में शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी पर अनंतपुर पुलिस की कार्यवाही
17 मई को मिली जानकारी अनुसार ग्राम बिंजौली निवासी सेनापति कश्यप पिता जालंधर उम्र 25 वर्ष के द्वारा अपने दुकान में अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री किया जा रहा था। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अखिलेश धीवर के निर्देश पर आरोपी सेनापति कश्यप को 3250 एमएल कीमत ₹790 रुपए के अंग्रेजी शराब के के साथ गिरफ्तार किया गया है वहीं उन पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।