कोंडागांव: जिले में एसीबी की टीम ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को ₹50,000 की घूस लेते हुए घर से किया गिरफ्तार
कोंडागांव जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जल संसाधन विभाग के अधिकारी के घर में छापा मारा है। कोंडागांव जिले के जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता टीआर मेश्राम को 17 मई की सुबह एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उन पर ठेकेदार से बिल पास करवाने के एवज में मोटी रकम लेने का आरोप है।