कोंडागांव: कोंडागांव जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ₹50,000 घूस लेते गिरफ्तार, एसीबी ने की पुष्टि
कोंडागांव में आज एंटी करप्शन ब्यूरो ने दबिश देते हुए जिले के जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता टी आर मेश्राम को ₹50,000 घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। जिसकी पुष्टि चंद्रशेखर ध्रुव टीआई एसीबी जगदलपुर के द्वारा की गई है। बताया जा रहा है बिल पास करने के नाम पर प्रार्थी से घुस के नाम पर मोटी रकम की मांग की गई थी। जिसकी शिकायत पर आज एसीबी ने कार्यवाही की है।