गौरीगंज: अमेठी में कांग्रेस ने सांसद किशोरी लाल शर्मा की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया
अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद किशोरी लाल शर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक पंपलेट चस्पा करने पर तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि ये पंपलेट सांसद निधि से जुड़ी भ्रामक बातें फैला रहे हैं। पुलिस की प्रतिक्रिया अभी बाकी है।