जमुई: गोवरदाहा में प्रेम विवाह के बाद गांव में बवाल, युवती के परिजनों ने युवक के घर में घुसकर किया हमला, 4 घायल, सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Feb 9, 2026 लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के गोवरहादा गांव में प्रेम विवाह के बाद तनाव हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र दास की 18 वर्षीय पुत्री समसम कुमारी और पड़ोस के हरदयाल दास के 20 वर्षीय पुत्र साजन कुमार ने करीब तीन दिन पहले भागकर शादी कर ली थी। बताया जाता है कि दोनों पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध में थे।