जमुई: NCD क्लिनिक के पास स्वास्थ्य कर्मियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कैंसर के प्रति जागरूक किया, बचाव की जानकारी दी
Jamui, Jamui | Feb 9, 2026 सदर अस्पताल परिसर स्थित एनसीडी क्लिनिक के पास सोमवार की दोपहर 1:00 बजे विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कैंसर के रोकथाम, बचाव तथा उपचार को लेकर जागरूक किया गया। साथ ही कैंसर से संबंधित कई अहम जानकारी भी दिया गया।