जमुई: सभाकक्ष में DM ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Jamui, Jamui | Feb 9, 2026 समाहरणालय के सभाकक्ष में सोमवार की दोपहर 2:00 बजे डीएम नवीन की अध्यक्षता में सभी विभाग के पदाधिकारियों के साथ जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीएम ने बारी- बारी से सभी विभागों के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की और कार्यों में तेजी लाने के अलावा आवश्यक जानकारी लेते हुए दिशा- निर्देश दिया गया।