राजगढ़ी: सिलाई बैंड के पास पानी और मलबे में बहे 7 मजदूरों की तलाश में एनडीआरएफ ने स्निफर डॉग की मदद से चलाया सर्च अभियान
बीते शनिवार रात को सिलाई बैंड के पास बादल फटने के बाद पानी और मलबे का सैलाब आ गया। इस सैलाब में रात को अपने कैंप में सौ रहे मजदूर बह गए थे। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व पुलिस ने लापता 9 मजदूरों की खोजबीन के लिए पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। घटना के दूसरे दिन रेस्क्यू टीम ने दो मजदूरों के शव बरामद कर लिए थे। लेकिन सात मजदूर अभी लापता चल रहे हैं।