राजगढ़ी: सिलाई बैंड से ट्रांशिपमेंट के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए भेजे जा रहे यात्री
सिलाई बैंड के पास क्षतिग्रस्त यमुनोत्री हाईवे को सुचारू किए जाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उक्त स्थान पर ओजरी से पैदल मार्ग से तीर्थ यात्री एवं स्थानीय लोग आवागमन कर रहे हैं। जहां से सभी को ट्रांशिपमेंट के माध्यम से उनके गन्तव्य के लिए भेजा जा रहा है। वहीं सिलाई बैंड शैल्टर में तीर्थ यात्रियों हेतु निशुल्क भोजन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।