राजगढ़ी: डीएम ने विधायक की उपस्थिति में स्यानाचट्टी में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के संबंध में ग्रामीणों के साथ की बैठक
डीएम प्रशांत आर्य व यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने स्यानाचट्टी में ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में ग्रामीणों ने स्यानाचट्टी के पास कुंसाला,कुपड़ा और त्रिखली गांवों को जोड़ने वाले मोटर पुल की एप्रोच सड़क के पुनर्निर्माण, ग्रामीण पैदल मार्गों के सुधारीकरण तथा स्यानचट्टी में बाढ़ सुरक्षा कार्यों करने की मांग की।