राजगढ़ी: सिलाई बैंड के पास वाश आउट सड़क मार्ग के आज शाम तक खुलने की संभावना
भारी बारिश और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को शीघ्र बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्वयं यमुनावैली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार मौजूद रहकर राहत एवं पुनर्वासन कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। जिलाधिकारी आज मंगलवार बारह बजे सिलाई बैंड से ओजरी तक पैदल मार्ग से पहुंचे।