बक्सर: जिले में 1375 लीटर महुआ शराब नष्ट, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई
Buxar, Buxar | Dec 29, 2024 एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में चलाए गए छापेमारी अभियान में अवैध महुआ शराब विनष्ट किया गया। इसकी जानकारी बक्सर पुलिस ने शाम 7 बजे प्रेस रिलीज जार कर दी। बक्सर पुलिस के अनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें 1375 लीटर महुआ पास शराब विनष्ट किया गया।