बक्सर: गोलंबर पर बड़े वाहनों के एक साथ आने से जाम, नगर और NH पर आवागमन प्रभावित
Buxar, Buxar | Dec 29, 2024 बक्सर गोलंबर पर विभिन्न दिशाओं से एक साथ बड़े वाहनों के काफी संख्या में पहुंचने से 5:00 बजे पूर्वाह्न के बाद रविवार को अचानक जाम की स्थिति कायम हो गई. जिसके कारण आवागमन पूरी तरह नगर के साथ राष्ट्रीय उच्च पत्र 922 पर प्रभावित हो गया. लोगों की परेशानी सुबह में ही गोलंबर से आवागमन को लेकर बढ़ गई है. गोलंबर पर जाम के कारण नगर के बायपास रोड में भी जाम लग गया है.