बक्सर: बनारपुर में सांसद सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार सरकार को 19 सालों में मेधा घोटाले के लिए जाना जाता बताया
Buxar, Buxar | Dec 29, 2024 नीतीश कुमार की सरकार 19 वर्षों में मेधा घोटाले के लिए विख्यात रही है। उक्त बातें रविवार को शाम 4 बजे बक्सर सांसद राजद नेता सुधाकर सिंह ने बनारपुर में कही। उन्होने कहा कि नौजवानों व छात्रों को समझना होगा कि जो घोटाला उनके साथ हुआ है बीपीएससी, बीएसएसी परीक्षाओं में नीतीश कुमार की सरकार उससे भली-भांति अवगत है। छात्रों को, नौजवानों को संघर्ष में आगे आना होगा।