बक्सर: इस्कॉन मंदिर पड़री में गीता मैराथन उत्सव संपन्न, ऑस्ट्रेलिया समेत देश-विदेश से 122 भक्त हुए शामिल
Buxar, Buxar | Dec 29, 2024 देश विदेश से पहुंचे भक्तों द्वारा जिले के पडरी में आयोजित दो दिवसीय गीता मैराथन उत्सव शनिवार को रात 9 के करीब संपन्न हो गया। देश- विदेश से आए इस्कॉन के भक्तों द्वारा बक्सर के भक्तों के साथ नगर संकीर्तन किया गया। दो दिवसीय गीता मैराथन उत्सव के माध्यम से संकीर्तन, दुनिया भर में आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचार- प्रचार करना, सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार करना है.