सहजनवा: सहजनवा में पिकअप ने बीएससी छात्र को रौंदा, कोचिंग जाते समय बाइक से हुई भिड़ंत, परिजनों ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम किया
गोरखपुर में कोचिंग जा रहे युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर हंगामा कर दिया। शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची। परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास लेकिन वह नहीं माने।