हरिद्वार: बहादराबाद थाना पुलिस ने हलवाहेड़ी गांव में दबिश देकर गौ तस्कर गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार
हरिद्वार की बहादराबाद थाना पुलिस ने हलवाहेड़ी गांव में दबिश देकर गौ तस्कर गिरोह के एक सरगना को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम शकील है जो गौ तस्करी और गौ मांस बेचने वाले गिरोह का लीडर है। आरोपी पर बहादराबाद थाने में कई मुकदमे भी दर्ज हैं और वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आज ही न्यायालय में पेश कर दिया है।