हरिद्वार: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मोनिटर बालकृष्ण गोयल द्वारा बहादराबाद आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर नाराजगी व्यक्त की गई
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने हरिद्वार के बहादराबाद आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और रजिस्टर मिलान न पाए जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का रजिस्टर मिलान करने के निर्देश डीपीआरओ को दिए। इसके बाद उन्होंने जिला महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया और मरीजों तथा परिजनों से फीडबैक भी लिया।