हरिद्वार: नशा तस्कर गिरोह के सरगना को मस्जिद वाली गली से बहादराबाद थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया
बहादराबाद थाना पुलिस ने नशा तस्कर गिरोह के सरगना को आखिरकार मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर मस्जिद वाली गली मे दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नदीम बहादराबाद थाने में NDPS एक्ट के तहत चल रहे 2 मुकदमों में वांछित था लेकिन लंबे समय से पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। पुलिस ने नदीम को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।